दिल्ली

Delhi News: बेटे ने दिखाई हैवानियत, चाकू-हथौड़े से करीब 24 वार कर ले ली पिता की जान, मां गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:27 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में पैसा देने से इंकार करने पर एक बेटे ने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी ने चाकू-हथौड़े से वार कर अपने पिता की जान ले ली, वहीं गंभीर रूप से जख्‍मी मां की इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्‍ली में बेटे ने चाकू-हथौड़े से माता-पिता पर बोला हमला, मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी बेटा शेयर बाजार में पैसा लगाकर अमीर बनना चाहता था
  • आरोपी ने हाल ही में शेयर बाजार में गंवा दिए थे सात लाख रुपये
  • मृतक पिता के शरीर पर मिले 24 से ज्‍यादा घाव

Delhi News: राजधानी दिल्ली के फतेह नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला हत्‍या (Murder) का मामला सामने आया है। एक हैवान बेटे ने चाकू-हथौड़े से अपने माता-पिता पर हमला बोल पिता की जान ले ली, वहीं गंभीर रूप से घायल मां का सर गंगाराम अस्पताल (Hospital) में इलाज चल रहा है। मां भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने शेयर बाजार में सात लाख रुपये गंवा दिए थे। बेटे के शेयर बाजार में पैसे लगाने और नुकसान उठाने की बात से पिता नाराज थे और बेटे से बात करना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर आरोपी जसदीप ने अपने बुजुर्ग माता-पिता पर हथौड़े और चाकू से हमला बोला। पिता के शरीर पर 24 से ज्‍यादा घाव के निशान मिले हैं।

मां गंभीर रूप से घायल

इस हमले में घायल पिता स्वर्णजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजिंदर कौर का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने इसे लूटपाट व हत्या का रूप देना चाहा, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी से सख्‍त पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपित ने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने कर दिया था रुपए देने से मना

जानकारी अनुसार आरोपी जसदीप को शेयर बाजार में पैसा लगाने की लत थी। इसमें उसने कई लाख रुपये गंवा दिए थे। हाल ही में उसके सात लाख रुपये डूब गए थे। स्वर्णजीत सिंह ने बेटे को कई बार समझाया भी, लेकिन जब वह नहीं माना तो उससे बातचीत करना बंद कर दी। जसदीप से आमना-सामना न हो, इसलिए वे दिनभर गुरुद्वारा में रहते। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वर्णजीत का टेंट का कारोबार था और वे चाहते थे की बेटा भी इस कारोबार को संभाले, लेकिन वह शेयर बाजार में पैसा लगाकर जल्‍द से जल्‍द अमीर बनना चाहता था। पुलिस के अनुसार आरोपी सात लाख रुपये हारने के बाद अपने पिता से पैसे मांग रहा था, लेकिन स्वर्णजीत ने रकम देने से इनकार कर दिया था। इसलिए उसने अपने माता-पिता को रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article