Delhi Saharanpur Dehradun Expressway: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-सहरानपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन रविवार रात से शुरू हो गया है। जिसके लिए गीता कॉलोनी से एक्सप्रसेवे के बैरिकेडिंग हटाए गए हैं। दिल्ली से देहरादून के बीच बने इस एक्सप्रेसवे के औपचारिक उद्घाटन की भी संभावना जल्द है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर करीब ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। साथ ही दिल्ली के लोगों को भी जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रायल रन में एक महीने की देरी
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होता है, जहां यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक बनाया गया है। जिसका ट्रायल रन अक्टूबर में शुरू होना था। लेकिन ट्रांसमिशन लाइन की समस्या की वजह से इसे 1 महीना आगे बढ़ा दिया गया। दरअसल एक्सप्रेसवे के बागपत और सहारनपुर वाले हिस्से में ट्रांसमिशन लाइन इसके ऊपर से गुजर रही थी। जिसे बंद करने से पूरे सहारनपुर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती। जिस कारण शटडाउन लेकर काम पूरा किया गया। रविवार रात 12 बजे इस एक्सप्रेसवे को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया।
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत
दिल्ली से देहारादून तक बनी इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 210 किमी है, जिसके निर्माण में लगभग 11,800 करोड़ की लागत आई है। जिसे कई चरणों में पूरा किया गया है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून जाने वाले पर्यटकों को काफी लाभ होगा। उनका सफर 4-5 घंटे की बजाए ढाई घंटे का की रह जाएगा। दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड संरचना के तौर पर बनाया गया है। इससे दिल्ली में यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नए साल पर इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।
निर्माणकार्य में देरी की वजह
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माणकार्य लंबे समय से चल रहा है। निर्माण में देरी की वजह तकनीकी चुनौतियां, मौसम संबंधी बाधाएं और ट्रैफिक डायवर्जन जैसे प्रमुख कारण रहे। लेकिन अब सारी समस्याएं दूर कर दी गई हैं और एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो गया है। इसके अंतिम परिक्षण और सूरक्षा जांच पूरी की जा रही हैं। जिसके बाद इसके औपचारिक उद्घाटन होने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
