दिल्ली

Delhi News: पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, अपराधी को पकड़ने के दौरान हुई घटना, 4 लोग हुए गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 02:51 PM IST

दिल्ली में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जब पुलिस टीम इलाके में पहुंची, तो बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

Image

दिल्ली पुलिस पर हमला

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली में एक अपराधी को पुलिस स्टेशन ले जाने के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि रविवार रात को राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने के सीमावर्ती इलाके में पुलिस पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इकट्ठा हुई लोगों की भीड़

पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन थाने की एक टीम अपराधी आदिल की तलाश में इलाके में आई थी। इस दौरान महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस से बहस करने लगे। बाद में स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और टकराव हो गया। घटनास्थल पर कैद की गई तस्वीरों में महिलाओं सहित अन्य लोगों को पुलिस को खींचते, धक्का देते और हमला करते हुए दिखाया गया है।

आदिल समेत चार लोग अरेस्ट

मामले की सूचना मिलने पर राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने कहा, ''इस मामले में आदिल और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।''

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article