दिल्ली

Delhi News: प्रगति मैदान टनल में हादसा, स्कूटी के फिसलकर गिरने से सब इंस्पेक्टर की मौत

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में एक सब इंस्पेक्टर की स्कूटी से गिरने से मौत हो गई। वे अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image

रोड एक्सीडेंट में SI की मौत

Delhi Pragati Maidan Tunnel Accident: दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में 27 अप्रैल की देर रात एक सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम पविथरन एन.के. है, जो दिल्ली के पूर्वी जिले की क्राइम टीम में थे। हादसे के दौरान वे अपनी स्कूटी पर सवार थे और अपने घर आईपी एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रगति मैदान टनल में स्कूटी फिसलने से उनका एक्सीडेंट हो गया। जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें सब इंस्पेक्टर एन.के. सड़क पर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article