दिल्ली

Delhi News: Reel बनाकर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, अब खाएगा जेल की हवा; जानें क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस ने बाइक पर बिना हेलमेट रील बनाने के लिए एक युवक को पकड़ा है। साथ ही बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और चालान भी काटा है।

Image

युवक को रील बनाना पड़ा महंगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में युवक बिना हेलमेट बना रहा था रील।
  • युवक हैंडल छोड़कर चला रहा था बाइक।
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई।

Delhi News: आज कल फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर रील्स बनाते हैं, ताकि वह फेमस हो सके। कई बार देखा गया है कि खतरनाक स्टंट करते हुए रील्स बनाना भारी पड़ गया है, लेकिन लोग फिर भी इससे बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है।

रील बनाना पड़ा महंगा

दिल्ली में एक युवक को फेमस होने का शौक चढ़ा तो उसने बिना हेलमेट पहने बाइक पर स्टंट किया और इसका रील बनाया। उसने रील बनाया ताकि वह फेमस हो सके, लेकिन दिल्ली पुलिस की कड़ी निगाह से वह बच नहीं सका और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे युवक को रील बनाना काफी भारी पड़ गया।

पुलिस ने काटा चालान

दिल्ली पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियमों के उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया। युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान भी किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में बाइक चलाने वाला युवक पुलिस के बीच नजर आ रहा है। बता दें कि आए दिन इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग लापरवाही करते हुए दिखते हैं। हालांकि, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग रील्स बनाने से पीछे नहीं हटते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article