नोएडा

Noida News: चलती स्कूटी पर लड़की को स्टंट करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

नोएडा में एक लड़की को स्कूटी पर सवार होकर स्टंट करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया और 33,000 रुपये का चालान काटा है।

Image

Noida girl stunt

Photo : Twitter

Noida News: होली पर हुड़दंग मचाने वालों की कमी नहीं है। ऐसे लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरे लोगों को भी प्रभावित करते हैं। खासकर रील्स बनाने के चक्कर में हुड़दंग मचाने से पीछे नहीं हटते हैं। इसका ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है, जहां एक स्कूटी पर एक युवक और युवती स्टंट करते हुए नजर आए। हालांकि, स्टंट करना महंगा पड़ गया और ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काटा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मुंह के बल गिरी लड़की

वीडियो में दिख रहे युवक स्कूटी चला रहा है और उसके पीछे स्कूटी पर एक युवती खड़ी नजर आ रही है। कुछ देर स्कूटी चलाने के बाद युवक ब्रेक मारता है और जैसे ही स्कूटी की ब्रेक लगती है, स्कूटी पर खड़ी लड़की मुंह के बल आगे गिर जाती है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और युवती सही-सलामत बच गई।

ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन

अब इस मामले में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर सवार होकर खतरनाक स्टंट करने के लिए 33 हजार रुपये का चालान काटा है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस शिकायत पर संज्ञान लिया गया है और संबंधित वाहन के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने को लेकर 33,000 रुपये का ई चालान/जुर्माना किया गया है। इसके अलावा ऐसी शिकायतों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी की।

Noida Traffic Police

Noida Traffic Police

लोगों ने वीडियो पर उठाए सवाल

बता दें कि यह वीडियो होली के दिन यानी कि सोमवार का बताया जा रहा था और लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे थे, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने स्टंट करने के तरीकों पर सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि इस तरह से युवक-युवती खुद की जान जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही इससे अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article