दिल्ली

Delhi: बिना सिम के फोन लिए लापता हो गई थीं दो बहनें, तकनीक के सहारे पुलिस ने बच्चियों को पहुंचाया घर

दिल्ली में माता-पिता की डांट से नाराज़ होकर दो बहनें घर से भाग गईं। रानीबाग पुलिस ने शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर फेसबुक मैसेंजर की सहायता से दोनों बहनों को सुरक्षित रूप से खोज निकाला और उन्हें उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। पुलिस की तकनीकी टीम ने इंटरनेट मीडिया और जियो लोकेशन का उपयोग करके किशोरियों का पता लगाया।

Image

पुलिस ने ली जियो लोकेशन की मदद (सांकेतिक तस्वीर|Canva)

Delhi News: दिल्ली के रानीबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। 17 और 13 वर्षीय यह बहनें आठ जुलाई से घर से गायब थीं, जिसकी सूचना उनके परिजनों ने 11 जुलाई को पुलिस को दी थी। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ट्रैकिंग में आई दिक्कत

रानीबाग थाना SHO प्रभांशु कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया के सहारे दोनों बहनों का पता लगाया। शुरुआत में दोनों लड़कियों के मोबाइल में कोई सक्रिय सिम कार्ड नहीं था, जिससे ट्रैकिंग में दिक्कतें आईं। लेकिन टीम ने मोबाइल फोन के फेसबुक मैसेंजर एप्लिकेशन के लोकेशन डेटा की मदद ली और बहनों के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान कर आगे की जांच की।

नाराज होकर घर से निकली थीं बहनें

सोशल मीडिया बातचीत और जियो लोकेशन की मदद से पुलिस ने जल्द ही दोनों बहनों के ठिकाने का पता लगा लिया। पूछताछ में पता चला कि घर से निकलने का कारण 17 वर्षीय बड़ी बहन का माता-पिता से झगड़ा था। मां ने बड़ी बेटी को डांटा था, जिससे वह नाराज होकर अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़ गई थी। पुलिस ने दोनों बहनों को सुरक्षित बरामद कर उनके माता-पिता को सौंप दिया। है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article