दिल्ली

Delhi News: ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को ट्रक ने मारी टक्कर, ओवरटेक करने में हुआ हादसा

Delhi News: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में कांस्टेबल घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

Image

ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को ट्रक ने मारी टक्कर

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कांस्टेबल को टक्कर मारी दी।

काम पर जाते हुए हादसे का शिकार हुआ कांस्टेबल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मालवीय नगर में सातवीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल करमवीर मोटरसाइकिल से थाने जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया, "द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन अंडरपास के पास विपिन नामक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने करमवीर से आगे निकलने की कोशिश की और उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।"

गोयल ने बताया कि टक्कर के कारण कांस्टेबल मोटरसाइकिल से गिर गया और ट्रक उसे कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि करमवीर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक का पता लगा लिया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article