दिल्ली

मथुरा में अवैध हथियारों के गढ़ का भंडाफोड़; देसी पिस्टल के साथ कच्चा माल जब्त, दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी

दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला थाने की टीम द्वारा मथुरा में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पिछले दस दिनों में दूसरी बड़ी सफलता है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए। फैक्ट्री तक पहुंचने के लिए पुलिस को जलभराव वाले दुर्गम रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।

Image

मथुरा में अवैध हथियारों के गढ़ का भंडाफोड़; देसी पिस्टल के साथ कच्चा माल जब्त, दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी

Illegal Arms Factory Mathura: दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला थाने की टीम द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान में मथुरा (यूपी) में चल रही एक और अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई महज 10 दिनों में दूसरी बड़ी सफलता है। पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी शिव चरण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, कच्चा माल और फैक्ट्री में इस्तेमाल की जा रही मशीनें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, पहले 1 सितंबर को अलीगढ़ में चल रही हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ था, जहां से आरोपी हनवीर गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान उसके साथी शिव चरण का नाम सामने आया।

ये चीजें हुईं जब्त

गहन तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम 11 सितंबर को मथुरा के गांव अनैर्दा गढ़ी पहुंची। फैक्ट्री यमुना नदी के किनारे एक पानी से घिरे इलाके में बनी हुई थी। टीम को वहां तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर तक 5 से 8 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी की, जहां 14 देसी पिस्टल (9 सिंगल बैरल, 5 डबल बैरल), एक मस्कट गन, 350 से ज्यादा पिस्टल बनाने का कच्चा माल, 50 बैरल, 28 छोटे बैरल पाइप, लकड़ी के हैंडल और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गईं।

आगे की जांच जारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले वह हनवीर के साथ मिलकर फैक्ट्री चलाता था, लेकिन हाल ही में हनवीर अलीगढ़ में नई फैक्ट्री शुरू कर चुका था, जिसके बाद शिव चरण अकेले ही इस यूनिट को चला रहा था। हथियारों की बिक्री हनवीर के जरिए होती थी और मुनाफा दोनों में बराबर बांटा जाता था। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क में जुड़े बाकी लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!