दिल्ली

जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, 660 रोल प्रतबंधित मांझा भी जब्त

15 अगस्त से पहले दिल्ली में जानलेवा मांझे की बिक्री बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने मुरादनगर के मनीष और सलीम पठान को गिरफ्तार कर उनके पास से 660 रोल प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Image

चाइनीज माझा बेचने वाले दो पुलिस की गिरफ्त में (फोटो - AI)

15 अगस्त नजदीक आते ही दिल्ली के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ने लगती हैं। इसके साथ ही जानलेवा मांझे की अवैध बिक्री भी बढ़ने लगती है। अवैध मांझे को लेकर पुलिस सतर्क है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में दो आरोपियों मनीष और सलीम पठान को गिरफ्तार किया है। यह दोनों गाजियाबाद में मुरादनगर के रहने वाले हैं। ये दोनों कम दाम में मांझा खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने मनीष के पास से 660 प्रतिबंधित मांझे के रोल, एक टैम्पो और एक स्कूटी जब्त की। पूछताछ में मनीष ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से मुरादनगर की एक दुकान से मांझा खरीदकर दिल्ली में बेच रहा था। सलीम पठान मुरादनगर के मेन बाजार में पतंग की दुकान चलाता है और मनीष उसी सलीम से यह जानलेवा मांझा लेता था।

सलीम पठान की गिरफ्तारी के बाद उसकी दुकान से 120 और रोल बरामद किए गए। सलीम ने बताया कि वह यह मांझा हरियाणा के करनाल निवासी एक व्यक्ति से खरीदता था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article