दिल्ली

दिल्ली पुलिस का त्वरित कार्रवाई: मात्र 24 घंटे में हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह

Delhi News: पुरानी रंजिश में दो युवकों की हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में मामला सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हमले में इस्तेमाल किए पेपर कटर को भी बरामद कर लिया है।

Arrested

हत्या के प्रयास में दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया (Photo - Canva)

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश की गई। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की टीम ने मात्र 24 घंटे में इस मामले को सुलझाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया गया। घायलों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे कबीर नगर की 33 फुटा रोड पर हुई। पीड़ित शाजेब (30 वर्ष) और उसका दोस्त शैद (27 वर्ष) घर लौट रहे थे, जब दो युवकों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। शुक्रवार सुबह 1.36 बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि घायलों को पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, कपड़े के टुकड़े और अन्य साक्ष्य जुटाए।

हत्या का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

वेलकम थाने में धारा 109(1), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी निगरानी से सुराग मिले। शुक्रवार देर रात तक दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोहीद (23 वर्ष), पुत्र अजमल, गली नंबर 1, हमजा मस्जिद के पास, कबीर नगर और अजहर अली उर्फ अज्जू (24 वर्ष), पुत्र अफजल, गली नंबर 8, कबीर नगर के रूप में हुई। दोनों पीड़ितों के पड़ोसी हैं।

बदले की आग में बदला मामूली विवाद

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शाजेब और शैद के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी। छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हुआ करता था, जो अब बदले की आग बन गया। आरोपियों ने बताया कि उसने बाजार से पेपर कटर खरीदा और अजहर को साथ लिया। दोनों ने मौका देखकर हमला किया। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि अजहर पर पहले से दो आपराधिक मामले (मारपीट और चोरी) दर्ज हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article