दिल्ली

दिल्ली पुलिस की 'नो गन्स, नो गैंग्स' मुहिम को मिली सफलता सफलता, दो बदमाश गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या की थी योजना

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने द्वारका जिले में नो गन्स, नो गैंग्स अभियान के तहत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे वह किसी की हत्या को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Image

दिल्ली पुलिस की 'नो गन्स, नो गैंग्स' मुहिम को मिली सफलता सफलता (Photo- iStock)

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने 'नो गन्स, नो गैंग्स' अभियान के तहत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की टीम ने दीपक उर्फ काला नटिया (30 वर्ष) और सुबिंदर कुमार उर्फ फगवा (28 वर्ष) को एक लोडेड देसी पिस्तौल और चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा। दोनों आरोपी पड़ोसी थे और निजी दुश्मनी के चलते हत्या की योजना बना रहे थे। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने इसे अपराध रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, एएसआई विजय सिंह को मुखबिर से खुफिया जानकारी मिली कि दो संदिग्ध द्वारका सेक्टर-17 के गोल्फ कोर्स रोड पर स्कूटी पर घूम रहे हैं। वे अवैध हथियार लेकर अपराध की फिराक में थे। एसीपी रामअवतार के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने तुरंत एक्शन लिया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास संदिग्धों को देखा तो वे भागने लगे। लंबे पीछा के बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में दीपक के पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। स्कूटी जनकपुरी से चुराई गई थी।

पुरानी रंजिश में हत्या की योजना

द्वारका उत्तर थाने में एफआईआर नंबर 397/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट और 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज की गई। पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि उसके पड़ोसी से पुराना झगड़ा था। बदला लेने के लिए उसने हथियार मंगाया और सुबिंदर को साथ लिया। सुबिंदर ने बताया कि वह जबरन वसूली की योजना बना रहा था, लेकिन पकड़े जाने से पहले ही नाकाम हो गया। दोनों डाबड़ी इलाके के सीता पुरी के निवासी हैं।

दीपक पर पहले से 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, हत्या का प्रयास, झपटमारी और चोरी शामिल हैं। जनकपुरी थाने में डकैती के एक केस में उसे सजा भी हो चुकी है। सुबिंदर पर 5 मामले हैं, जिनमें हत्या, डकैती और चोरी शामिल हैं। वह सीसीएल (कोर्ट में आरोपी) है और डाबड़ी में हत्या के बाद से अपराध की दुनिया में सक्रिय था।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article