पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक महिला के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के चेन और कुंडल लूटे थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रमोद उर्फ देव उर्फ चिकना, नितिन और अंगद के रूप में की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाई हैं।
जमानत पर बाहर आया आरोपी फिर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि प्रमोद मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, प्रमोद पर कुल 26 झपटमारी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 30 जन 2025 को ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने वापस लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने शुरू कर दिया।
गला दबाकर महिला को लूटा
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि घटना की रात साढ़े दस बजे रश्मि जैन नाम की महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने गला दबाकर लूट की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम को मामले में लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन बदमाशों की पहचान की। पहले नितिन को त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया, फिर अंगद को पकड़ा गया और अंत में प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। नितिन पर लूट और झपटमारी के 11 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि अंगद पर एक मामला है और वह पेशे से डिलीवरी ब्वॉय है। तीनों मिलकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
