दिल्ली

Delhi Police ने हाथ लगी कामयाबी, हथियार तस्करी मामले में हाशिम बाबा गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गिरोह के शार्प शूटर को जेल से रिहा होने के कुछ महीनों बाद एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है और इस पर 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से अमेरिका निर्मित पिस्टल बरामद की है।

Image

दिल्ली पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो - iStock)

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गिरोह के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल से रिहा होने के कुछ महीने बाद हथियार तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मकोका सहित 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया (41) के रूप में हुई है और उसे 20 जुलाई को मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्टल बरामद की गई।

आरोपी पर 13 से अधिक मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि नदीम आदतन अपराधी है और छेनू, नासिर और हाशिम बाबा गिरोह सहित कई आपराधिक गिरोहों से जुड़ा है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने कहा, "नदीम के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका), हत्या, डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं। वह जाफराबाद थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।"

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रविवार रात गली तख्त वाली इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही टीम वहां पहुंची नदीम ने पिस्तौल निकालकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। डीसीपी ने बताया, "उसके पास से एक अमेरिका निर्मित पिस्तौल, चार कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई। वह पिस्तौल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।" उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article