दिल्ली

NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 01:18 PM IST

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, एम्स का बीएससी(रेडियोलॉजी, द्वितीय वर्ष) का छात्र नरेश बिश्रोई इस गिरोह को चला रहा था। उसने एम्स के ही बीएससी(रेडियोलॉजी, प्रथम वर्ष) के छात्रों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा था।

Image

नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का भंडाफोड़

Photo : iStock

NEET Exam Fraud: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर दूसरे की जगह एग्जाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन अन्य को दूसरे की जगह एग्जाम देते हुए गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, एम्स का बीएससी(रेडियोलॉजी, द्वितीय वर्ष) का छात्र नरेश बिश्रोई इस गिरोह को चला रहा था। उसने एम्स के ही बीएससी(रेडियोलॉजी, प्रथम वर्ष) के छात्रों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा था। पुलिस ने बताया, आरके पुरम थाना पुलिस ने नरेश बिश्रोई को सोमवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था।

तीन अन्य की हुई गिरफ्तारी

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने एक अन्य संजू यादव को गिरफ्तार किया है। उसे भी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, संजू यादव एम्स का बीएससी, रेडियोलॉजी का प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, पुलिस ने नागपुर के मवतमाल में नीट के परीक्षा सेंटर में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एम्स के दो छात्र महावीर व जितेंद्र को भी पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि नरेश बिश्रोई ने ही कुछ महीने पहले देश भर में हुई नीट परीक्षा में एम्स के प्रथम वर्ष के छात्रों से परीक्षा दिलवाई थी। नरेश ने सभी को मोटी रकम का लालच दिया था।

सात लाख में तय हुआ था सौदा

पुलिस को पूछताछ में आरोपी छात्र नरेश ने बताया कि उसने जिन छात्रों की परीक्षा दिलवाई थी, उसने 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। सभी से एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए गए थे। बाकी छह लाख रुपये बाद में दिए जाने तय हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article