दिल्ली

Delhi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शातिर बदमाश, गोलीबारी में बाल-बाल बचे ACP, कई मामलों में थी तलाश

दिल्ली के सराय काले खान बस अड्डे के निकट पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस संयुक्त ऑपरेशन में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस घटना में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

दिल्ली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश

Photo : iStock

दिल्ली के सराय काले खान बस अड्डे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एसीपी बाल-बाल बचे हैं। यह मामला दक्षिण पूर्व दिला पुलिस और सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस के द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान का है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में ललित नाम के बदमाश ने पुलिस से खुद को घिरता हुआ देख गोलीबारी कर दी। बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ललित पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसे कई मामलों में अदालत ने भगोड़ा भी घोषित किया है।

मुठभेड़ में बाल-बाल बचे एसीपी

इस मुठभेड़ में बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में एसीपी लाजपत नगर, बीपी, अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश साकेत थाने के एक मामले में 14 वर्ष की सजा काट चुका है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ललित के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। वर्तमान में, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य आपराधिक कृत्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article