दिल्ली

Delhi News: ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का खुलासा, बड़े गिरोह का पर्दाफाश; 4 विदेशी स्मगलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ऑपरेशन न्यू ईयर के तहत करीब 100 करोड से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है। दिल्ली और बैंगलोर से 4 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

Image

दिल्ली में ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिणी रेंज की टीम द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन में अफ्रीकी मूल के चार सक्रिय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और उनके कब्जे से 20.146 किलोग्राम मेथामफेटामाइन तथा 700 ड्रग टैबलेट बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम हैं:

  • एजेबुएनी एस्टर ओसिटा उर्फ एला (नाइजीरिया)
  • चार्ल्स चिमुआन्या एबेरेनवू उर्फ अमोरका (नाइजीरिया)
  • चिनोये इमैनुअल (नाइजीरिया)
  • डायरा इद्रिस उर्फ व्हाइट मनी/सर व्हाइट (कोट द’आईवोर)

दरअसल, 1 नवंबर 2025 को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले कुछ अफ्रीकी मूल के लोग देश के विभिन्न राज्यों में ड्रग सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर धौलाकुआं बस स्टैंड के पास जाल बिछाया गया। आधी रात के करीब एक महिला एस्टर उर्फ एला को रेड कलर के ट्रॉली बैग के साथ रोका गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 17.146 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 700 ड्रग टैबलेट्स बरामद हुईं। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में एला ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है और उसने यह ड्रग ‘अमोरका’ नामक साथी से चंदर विहार से लिया था। साथ ही वह इसे बेंगलुरु के ‘व्हाइट मनी’ को डिलीवर करने जा रही थी।

इसके बाद 5 नवंबर को चंदर विहार क्षेत्र में छापेमारी कर चार्ल्स उर्फ अमोरका को गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से 3 किलोग्राम मेथामफेटामाइन मिली। इसी दौरान निलोठी एक्सटेंशन की टेक चंद कॉलोनी में एक मोबाइल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग लैब भी पकड़ी गई, जहां से प्रीकर्सर केमिकल्स, कैल्शियम क्लोराइड, मेथनॉल, कलर केमिकल्स, सॉल्वेंट्स और लैब उपकरण भी बरामद हुए।

6 नवंबर को लैब संचालित करने वाले आरोपी चिनोये इमैनुअल को गिरफ्तार किया गया। 7 नवंबर को तकनीकी विश्लेषण की मदद से बेंगलुरु से डायरा इद्रिस उर्फ व्हाइट मनी को भी दबोच लिया गया। एला दिल्ली के जनकपुरी, विकासपुरी और उत्तम नगर क्षेत्रों में ड्रग उठाती थी।वह दिल्ली से ट्रेन द्वारा मुंबई और बेंगलुरु ड्रग सप्लाई करती थी। अमोरका तीन साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय था और उसके कई शहरों में नेटवर्क हैं।

चिनोये मोबाइल ड्रग फैक्ट्री संचालित कर ड्रग तैयार करता था। व्हाइट मनी बेंगलुरु में सप्लायर था और ड्रग्स की बिक्री के बाद रकम अनौपचारिक चैनलों से नाइजीरिया भेजता था। चारों आरोपी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस आधार पर विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है। इस ऑपरेशन को अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article