दिल्ली

Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल, हर राज्य के लिए मिलेंगी बसें

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की योजना बनाई है। इसके तहत एयरपोर्ट को जल्द ही एक इंटर स्टेट बस टर्मिनल मिलेगा। इस एयरपोर्ट से सभी राज्यों के लिए बसें उपलब्ध होंगी।

Image

इंदिरा गांधी हवाई अड्डा

Photo : BCCL

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से आने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां से उतरने के बाद बसों के जरिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड जाते हैं। इसके लिए रोज कई प्राइवेट लग्जरी बसें ऐसी सवारियों को लाने के लिए एयरपोर्ट आती-जाती हैं, लेकिन अभी यह पूरा सिस्टम काफी अव्यवस्थित है। एयरपोर्ट के आसपास इन बसों के लिए डेडिकेटेड स्टैंड या पार्किंग स्पेस का अभाव है। वहीं,एयरपोर्ट की पार्किंग में भारी भरकम फीस देकर बसें खड़ी करनी पड़ती है। लिहाजा, आईजीआई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल अब एयरपोर्ट के पास एक इंटरस्टेट बस टर्मिनल का भी निर्माण करवाने जा रही है। इस बस अड्डे की खास बात यह होगी कि इसे पूरी तरह प्राइवेट इन्वेस्टमेंट्स के जरिए बनाया जाएगा। यहां से स्टेट रोडवेज की सरकारी बसें भी चल सकेंगी।

डायल और ट्रांसपोर्ट विभाग के बीच बातचीत

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों के अनुसार और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, डायल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करके अप्रूवल के लिए परिवहन विभाग को भेजा है। डायल और ट्रांसपोर्ट विभाग के बीच बातचीत जारी है, जिसमें डायल के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारियां परिवहन विभाग के साथ साझा की है। सूत्रों के हवाले से परिवहन विभाग ने इसके लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति भी दे दी है। जल्द ही अगले दौर की चर्चा के लिए शेड्यूल तय किया जाएगा, जिसमें इस प्रोजेक्ट पर और विस्तार से बात होगी।

ये कंपनियां संचालित करेंगी बस अड्डा

परिवहन विभाग के अनुसार, एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से सटे एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन, जिसे मेट्रो के फेज-4 के तहत एक इंटरचेंज स्टेशन के रूप में तब्दील किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसी के पास आईजीआई एयरपोर्ट इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनाने की योजना है। इस बड़े प्रोजेक्ट में पूरा निवेश डायल और अन्य प्राइवेट कंपनिया करेंगी। वही इस इस बस अड्डे को संचालित भी करेंगी। हालांकि, इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से तय किए गए नियमों का पालन करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!