दिल्ली

Delhi: दिल्ली में क्रूर पिता से बेटे ने लिया इंतकाम, इसलिए कर डाली पीट-पीटकर हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 04:30 PM IST

Delhi: दिल्‍ली के सुभाष प्लेस इलाके में बीते दिनों हुई हत्‍या के एक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के नाबालिग बेटे के साथ तीन अन्‍य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और वह पैसों के लिए अपनी पत्‍नी और बेटियों से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर नाबालिग बेटे ने अन्‍य आरोपियों के साथ पीट-पीटकर उसकी हत्‍या कर दी।

Image

नाबालिग बेटे ने पीट-पीट कर दी पिता की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक शराब के लिए पत्‍नी और बेटी के साथ करता था मारपीट
  • नाबालिग बेटे ने अपने मकान मालिक के साथ मिलकर रची साजिश
  • बेटे और तीन अन्‍य आरोपियों ने घर में पीट-पीटकर की हत्‍या

Delhi: दिल्‍ली के सुभाष प्लेस इलाके में हुई एक हत्‍या के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। हत्‍या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के अलावा मृतक व्‍यक्ति के नाबालिग बेटे को पकड़ा है। इन आरोपियों की पहचान शकूरपुर निवासी आदित्य, नितिन, और जितेश गुप्ता के रूप में हुई है। जबकि चौथा आरोपी मृतक का बेटा है। पुलिस ने खुलासा किया कि, पिता आए दिन मां और बहनों के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसके नाबालिग बेटे ने अन्य आरोपियों के साथ मिल पिता को जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले का रहने वाला है और यहां पर अपनी पत्‍नी और दो बेटे और दो बेटियों के साथ रहता था। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि, सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि, सुभाष प्लेस में एक व्‍यक्ति की हत्‍या हो गई है। करीब 50 वर्षीय मृतक का शव घर के अंदर पड़ा था और नाक व मुंह से खून निकल रहा था। कमरे में कुछ कांच के टुकड़े और टूटी हुईं चूड़ियां पड़ी थीं। मृतक की पत्नी और बच्चे भी वहीं मौजूद थे।

ऐसे खुला हत्‍या का पूरा राज

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ में परिवार के सदस्‍यों ने हत्‍या होते देखने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। फुटेज खंगालनी शुरू की। जिसमें रात करीब 11:30 बजे दो संदिग्ध घर से बाहर निकलते दिखे, लेकिन तस्‍वीर साफ नहीं थी। इसलिए पुलिस ने मृतक के परिजनों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया और मृतक के बेटा पर हत्‍या में शामिल होने का शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश से पर्दा उठा दिया। आरोपी बेटे ने बताया कि, उसका पिता शराब का आदी था और वह शराब खरीदने के लिए मां-बहनों से पैसे मांगता, नहीं देने पर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने अपने मकान मालिक के साथ मिलकर पिता की हत्‍या की साजिश रची। इसके बाद मकान मालिक जितेश गुप्ता ने नितिन और आदित्य नाम के दो लड़को को बुलाया और सभी ने मिलकर रात को मृतक के घर पर पहुंचे और उसे बेसबॉल बैट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article