बता दें कि 2013 के बाद दिल्ली में अगस्त महीने में इतनी बारिश नहीं हुई थी, जितनी इस साल (2024) में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की बारिश ने 2013 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विभाग ने बताया कि इस दौरान शहर का तापमान 34.2 पर डिग्री रहा। दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि शहर की आबो हवा भी साफ नजर आई। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्ली में अगस्त का अंत और सितंबर महीने की शुरुआत में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 31 अगस्त और 1 सितंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। इस दौरान उमस और तापमान दोनों में ही बढ़ोतरी होगी।
एनसीआर में भी बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो दिन (31 अगस्त और 1 सितंबर) तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन शहरों में लोगों को दो दिन तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश का दौर 2 सितंबर से शुरू होगा। 2 सितंबर से 5 सितंबर तक दिल्ली में झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। विभाग ने बताया कि 2 और 3 सितंबर को दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 4 और 5 सितंबर को गजर-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को फिर उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 से 34 के बीच बना रहेगा।
एनसीआर के मौसम के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होगा। इन दोनों शहरों में 2 से 4 सितंबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो दोनों शहरों में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
