आज का मौसम, 31 August 2024 Weather Forecast Today: गुजरात के वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात, बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना; अगस्त में सामान्य से 15.7 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
आज का मौसम, 31 August 2024 Weather Forecast Today: गुजरात के वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात, बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना; अगस्त में सामान्य से 15.7 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
अगस्त में बारिश सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक हुई
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट
वडोदरा के बाढ़ प्रभावित इलाको में पहुंचाई गई राहत सामग्री
महाराष्ट्र में एक जिले में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सतारा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जलगांव, जालना आदि जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं
Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दो दिन फिर होगी बरसात
Aaj Ka Mausam: गुजरात के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
Aaj Ka Mausam: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के 5 जिलों में अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर और कच्छ शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के बाद अब मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। यहां जल्द भी भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर की शुरुआत प्रदेश में बारिश के साथ होने वाली है।
Aaj Ka Mausam: झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
झारखंड में पिछले कई दिनों से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बिजली गिरने के अलर्ट के साथ लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल हैं। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें से बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। उसके अलावा प्रदेश की राजधानी देहरादून के साथ चमोली, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
Aaj Ka Mausam: बिहार में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरनगर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं।
