Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। तेज हवाओं के चलते दिल्ली और एनसीआर में तापमान नहीं बढ़ रहा है, जिस वजह से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। पहाड़ी इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने का असर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 13 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश या बौछार होने के आसर है। आमतौर पर मार्च की शुरुआत से तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत ठंड की वापसी के साथ हुई है। बारिश के पूर्वानुमान से तापमान में और कमी आ सकती है। मार्च की शुरुआत में बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। रविवार को शहर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
दिल्ली में मौसम का हाल
मार्च के 10 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान करीब 5 दिनों में शहर का तापमान 10 या उससे कम दर्ज किया गया है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा भी बना रहेगा। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार की तुलना में सोमवार के तापमान में वृद्धि दिखाई दे रही है। इसके अलावा शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।
एनसीआर में तापमान
एनसीआर में 13 मार्च को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। एनसीआर क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो नोएडा का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 30 रह सकता है। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 30 रहने की संभावना है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दोनों शहरों में सुबह-शाम की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 15 और फरीदाबाद का 16 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
