दिल्ली

Delhi-NCR Weather 24-November: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, आज से लुढ़केगा पारा, रातें होंगी और सर्द; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर ठंडक बढ़ाने वाला है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तक दर्ज हुआ था, जिससे ठिठुरन कम महसूस हो रही थी। लेकिन सोमवार से पारा गिरने लगा है और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम।

delhi weather update in hindi

दिल्ली में आज से गिरना शुरू होगा पारा (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन में थोड़ी कमी महसूस हो रही थी। बीते 24 घंटों में राजधानी का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है और दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने वाला है।

आज से गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्द रातें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सोमवार से दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का असर और महसूस होगा। हालांकि फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले कुछ दिनों तक रहेगा हल्का कोहरा

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 29 नवंबर तक सुबह के समय मध्यम से हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में धूप निकलेगी, जबकि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। रात होते-होते तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक कल न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें- स्मॉग के साए में दिल्ली-NCR, गाजियाबाद में सबसे जहरीली हवा, तीन दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत

दिल्ली का AQI

CPCB के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 दर्ज हुआ, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इस दौरान 39 में 20 स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर रहा। रोहिणी और विवेक विहार में यह स्तर 458 तक पहुंच गया। एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक राजधानी की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article