दिल्ली

Delhi Pollution: स्मॉग के साए में दिल्ली-NCR, गाजियाबाद में सबसे जहरीली हवा, तीन दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत

दिल्ली-एनसीआर के लोग जहरीली हवा की मार झेल रहे हैं। प्रदूषण का स्तर लगातार बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस दौरान कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया जा रहा है। आज सबसे जहरीली हवा गाजियाबाद में रही। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

delhi aqi (3)

दिल्ली में वायु प्रदूषण (ANI)

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा दम घोंटू बनी हुई है। पिछले कई दिनों से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। एक्यूआई में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। आसमान में स्मॉग की मोटी परत छंटने का नाम नहीं ले रही। लोग इसी जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है। हवा में घुला प्रदूषण का जहर लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रहा है। ठंडे मौसम और हवा की रफ्तार कम होने के कारण रविवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। तीन दिनों तक राजधानी के लोगों को प्रदूषण की मार से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में आज कितना है AQI

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 397 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 20 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज हुआ। रोहिणी और विवेक विहार में 458 दर्द किया गया। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद का AQI 400 से अधिक

एनसीआर के शहरों में दिल्ली से बदतर हवा की गुणवत्ता दर्ज की जा रही है। आज सुबह नोएडा में एक्यूआई 413 रहा, जिसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 399 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में भी 400 वायु गुणवत्ता रही। यहां का एक्यूआई 432 रिकॉर्ड हुआ। वहीं गुरुग्राम में 291 और फरीदाबाद में 239 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली के किन इलाकों का AQI 400 पार

दिल्ली के इलाकेAQI
अलीपुर412
आईटीओ409
आर के पुरम405
पंजाबी बाग423
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस405
नेहरू नगर410
द्वारका सेक्टर-8401
पटपड़गंज412
अशोक विहार436
सोनिया विहार428
जहांगीरपुरी455
रोहिणी458
विवेक विहार458
नरेला433
वजीरपुर448
बवाना439
मुंडका440
आनंद विहार442
बुराड़ी क्रॉसिंग433
डीटीयू444

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में AQI

दिल्ली में रविवार को बहुत खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता रही। इस दौरान औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया या। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार दिल्ली के 19 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई। अन्य 19 केंद्रों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Cities Newsletter!