Delhi Weather Today: बीते कई दिनों से दिल्ली में उमस भरी गर्मी हो रही है। बारिश की कमी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत पाने के लिए दिल्ली के लोग बारिश की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक 22 से 25 जून के बीच होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी तक शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए हैं। एसी-कूलर छोड़ बाहर निकलने से लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते शहर में बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।
इस बीच एनसीआर क्षेत्रों का मौसम भी दिल्ली के जैसा ही है। यहां भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यूपी में मानसून की दस्तक हो गई है, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद में अभी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल -
दिल्ली में आज मौसम का हाल
उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में बारिश की राह देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उम्मीद की जा रही है की आज शहर में मानसून की दस्तक हो सकती है। बारिश और हवाओं से शहर का मौसम सुहावना होगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
एनसीआर में मौसम का हाल
एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो दिल्ली के साथ आज मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ यहां भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। शहर में काले बादलों की आवाजाही रहेगी और जोरदार बारिश होगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दोनों शहरों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां बारिश होने की संभावना कम है, साथ ही हवाएं चलने को लेकर भी कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है। इसका अर्थ ये है कि इन दोनों शहरों के लोगों को आज भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
