दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 20-Oct-2025: दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी, 300 के पार पहुंचा AQI, जानें कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के बीच दिन में गर्मी का अहसास जारी है। यहां गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिवाली के बात इसके खराब होने की आशंका जताई गई है।

Image

दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी (Photo- टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन शनिवार से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। दोपहर के समय तीखी धूप और पसीने छूटा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं शहर की आबोहवा भी दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। रविवार शाम शहर का एक्यूआई 287 के आसपास दर्ज किया गया था। लेकिन रात होते-होते एक्यूआई 300 के पार बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिवाली के बाद इसके 400 से पार करने की आशंका जताई जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम और यहां प्रदूषण की क्या है स्थिति?

दिवाली पर दिल्ली में बारिश होगी या नहीं?

आज दिवाली है और दिल्ली का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। सुबह की शुरुआत शहर में हल्की धुंध के साथ हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। इसका अर्थ है कि दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय बहुत गर्मी हो रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते दिनों 18 और 19 डिग्री दर्ज किया गया शहर का तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया है। 30 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान अब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यही कारण है कि दिन के समय गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा खराब होती जा रही है। शहर का AQI खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार शाम में 287 पहुंचा दिल्ली का AQI रात में 300 के पार पहुंच गया। इस समय शहर का AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के आज (20 अक्टूबर) सुबह 7 बजे के ताजा अपडेट में दिल्ली का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया है। तेजी से बढ़ रहे AQI को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आज रात तक में ही दिल्ली का AQI 400 के पार पहुंच जाएगा।

एनसीआर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली की तरह ही दीवाली पर गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां भी सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का दौर जारी है, लेकिन दिन के समय गर्मी का दौर भी जारी है। शनिवार से शहर के न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आज नोएडा और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं बात करें गुरुग्राम और फरीदाबाद की तो यहां भी मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 के बीच रह सकता है।

एनसीआर में कितना है आज AQI

CPCB की रिपोर्ट के अनुसार, लोनी, गाजियाबाद का AQI 307, ग्रेटर नोएडा 290, गुरुग्राम 262, फरीदाबाद 135 और नोएडा में नोएडा में 350 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दीवाली के बाद यहां प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दीवाली के बाद इन सभी शहरों का एक्यूआई बहुत खराब से खतरनाक की श्रेणी में पहुंच जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article