दिल्ली

Delhi-NCR में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कहीं गिरे पेड़ तो कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 2 लोगों की मौत और 23 घायल

Delhi-NCR Storm: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में शुक्रवार रात धूलभरी आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं तो वहीं कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

Image

दिल्ली में आंधी-तूफान में मचाई तबाही

Delhi-NCR Storm: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में शुक्रवार रात 10 बजे आई धूल भरी आंधी-तूफान ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं तो वहीं कई इलाकों में इमारतों को नुकसान हुआ है। ये नुकसान केवल इमारतों और पेड़ों तक ही सीमित नहीं था। आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने और इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में आया तूफान कुछ मिनटों के लिए नहीं था। इसका असर 1 घंटे तक देखने को मिला है।

पेड़ गिरने, इमारत क्षतिग्रस्त होने, बिजली के बाधित होने से संबंधित दिल्ली पुलिस को बीती रात ढेरों कॉल आई। सड़क यातायात से लेकर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। अचानक बिगड़े मौसम से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली 9 फ्लाइट के रूट बदले गए। वहीं कई फ्लाइटों की उड़ान के समय में बदलाव किए गया था। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्रेन के माध्यम से सड़कों पर गिरे पेड़ों और साइन बोर्ड को हटाने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस को पेड गिरने की कॉल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान में पेड़ गिरते हुए नजर आए हैं। दिल्ली पुलिस को पेड़ गिरने से संबंधित 152 कॉल, भवन क्षति से संबंधित 55 काल और बिजली व्यवधान संबंधित 2002 कॉल मिली है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 40 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से इमारतों को नुकसान हुआ है, जिसमें 17 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है।

दिल्ली में जारी हुआ दो दिन का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी और तूफान की स्थिति को देखते हुए 2 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी हिस्सों में इसका असर देखने को मिलेगा। इसके चलते दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

दिल्ली में हवा की रफ्तार

दिल्ली में बीती रात चली हवाओं को मध्यम श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के पालम में 92 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थी। जाफरपुर में 77 किमी प्रति घंटा, लोधी रोड पर 57 किमी, प्रगति मैदान में 61 किमी, पीतमपुरा में 57 किमी, नारायणा में 50 किमी और नजफगढ़ में 40 किमी प्रति घंटा हवाओं की रफ्तार दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान