दिल्ली

Delhi Metro Interesting Facts: दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन कौन सी है और उसमें कितने स्टेशन हैं? यहां देखें डिटेल्स

Delhi Metro Interesting Facts: दिल्ली में कुल 12 लाइन है, जो आपको अपके गंतव्य तक पहुंचती है। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। आइए आपको आज दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन के बारे में बताएं...

Image

दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन

Delhi Metro Interesting Facts: दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी में यातायात का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। मेट्रो के बिना अब दिल्ली के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करने के लिए अधिकतर लोग सबसे पहले मेट्रो के बारे में सोचते हैं फिर किसी अन्य वाहन के बारे में। दिल्ली मेट्रो में दिन प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ये कहना गलत नहीं हो की राष्ट्रीय राजधानी की धड़कन बन गई है दिल्ली मेट्रो।

दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 में की गई थी। सर्वप्रथम मेट्रो शाहदरा से तीस हजारी कॉरिडोर से शुरू की गई थी। ये रूट करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबा है। लेकिन आज दिल्ली मेट्रो शहर के हर कोने तक पहुंच रही है। जैसे इंसान के शरीर में नसें है ठीक वैसे ही दिल्ली मेट्रो शहर में फैली हुई है और राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सबसे छोटी मेट्रो लाइन कौन सी है? इस लाइन पर कितने स्टेशन है? और इसका निर्माण कब हुआ था? अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यदि आप भी दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करते हैं तो आपको इसके बारे में पता होना आवश्यक है।

दिल्ली मेट्रो में कितनी लाइन है

पूरी दिल्ली में सभी लाइनों के स्टेशनों को मिलाकर कुल 286 मेट्रो स्टेशन है। दिल्ली मेट्रो 391 किलोमीटर लंबे एरिया को कवर करती है। लगतार इसके विकास का काम दिल्ली में चलता रहता है। आज भी कई स्थान है, जहां मेट्रो सेवा नहीं पहुंच पाई है। लोगों को सहूलियत देने के लिए इन स्थानों पर भी मेट्रो का काम चल रहा है। बता दें कि दिल्ली में 12 मेट्रो लाइन है, जिन्हें रंग के आधार पर बनाया गया है। इसमें ब्लू लाइन, येलो लाइन, पिंक लाइन, रेड लाइन, ग्रीन लाइन, मजेंटा लाइन, ग्रे लाइन, सिल्वर लाइन, एक्वा लाइन, ऑरेंज लाइन, वायलेट लाइन और रेपिड मेट्रो शामिल है। आइए अब आपको डीएमआरसी की सबसे छोटी लाइन के बारे में बताएं...

DMRC की सबसे छोटी लाइन कौन सी है

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की सबसे छोटी लाइन ग्रे लाइन (Grey Line Metro) है। ये मात्र 5.19 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस लाइन का लोकार्पण 4 अक्टूबर 2019 में हुआ था। इस लाइन की सेवा 18 सितंबर 2021 में शुरू हुई थी। मेट्रो का किराया दूरी के अनुसार तय होता है। लेकिन ग्रे लाइन मेट्रो का किराया 10 से 20 रुपये के भीतर रहता है क्योंकि ये मेट्रो मात्र 5.19 किलोमीटर तक चलती है।

ग्रे लाइन मेट्रो स्टेशन की संख्या

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर मात्र 4 स्टेशन और एक इंटर चेंज है। ग्रे लाइन मेट्रो द्वारका से ढांसा तक चलती है। द्वारका पर ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन के लिए ट्रेन बदली जाती है। ग्रे लाइन मेट्रो के चारों स्टेशन के नाम इस प्रकार है -

द्वारका

नगली

नजफगढ़

ढांसा बस स्टैंड

5.19 किलोमीटर का सफर तय करने वाली ग्रे लाइन मेट्रो ऊपर दिए गए स्टेशनों पर ही चलती है। द्वारका इसका इंटरचेंज है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article