दिल्ली

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म की दीवार भरभराकर सड़क पर गिरी

Delhi Metro: दिल्ली के गोकुलपुरी में मेट्रो स्लैब के गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 4 लोगों के घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

Image

दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन एक हिस्सा भरभरा कर गिरा

Delhi Metro: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां मेट्रो प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा ऊपर से नीचे गिर गया। ये घटना उस समय की है, जिसे समय सड़क पर ट्रैफिक चालू था। हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुआ है, जो नया बना है। यहां दोनों ओर जाने वाली मेट्रो सेवा बहाल है। इस घटना के दौरान नीचे खड़े दो से तीन दोपहिया वाहन मेट्रो स्लैब के मलबे की चपेट में आएं है। इस प्रकार नए बने मेट्रो स्टेशन की दीवार का गिरना कंस्ट्रक्शन पर सवाल उठा रहा है। गोकुलपुरी में मेट्रो स्लैब के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मलबे की चपेट में आए कई लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं डीएमआरसी ने घटना में केवल एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी दी है। हालांकि दीवार के गिरने से मलबे की चपेट में कुल कितने लोग आएं है उनकी संख्या अभी साफ नहीं हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि इस घटना में 3 से 4 लोप्गों को चोटें आई है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

गोकुलपुरी पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन की दीवार के हिस्से के गिरने की सूचना करीब 11 बजे दमकल विभाग को मिली। इसकी सूचना प्राप्त होने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया है। जानकारी के अनुसार दीवार का मलबे का अधिकतर मलबा सड़क के किनारे गिरा है, जिसके चलते कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें