दिल्ली

Delhi Weather: रिमझिम बूंदों ने लुढ़काया पारा; गर्मी और उमस के बीच दिल्ली का मौसम फिर हुआ तरोताजा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम ने फिलहाल कुछ राहत दी है। जुलाई की शुरुआत में ही राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और आज की हल्की बारिश ने तापमान को कुछ हद तक नीचे लाकर राहत पहुंचाई है। हालांकि हवा में नमी बरकरार है, जिससे उमस का असर बना हुआ है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025: दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने थोड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी रही और हल्की बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, हवा में नमी बरकरार है, जिससे उमस महसूस की जा सकती है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 80 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। यह स्तर सामान्य लोगों के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन अस्थमा या सांस की तकलीफ से जूझ रहे संवेदनशील लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। एनसीआर के इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को बादलों की आवाजाही और संभावित बौछारों ने थोड़ी राहत की उम्मीद दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दोहरे असर वाले मौसम ने जहां एक ओर गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं दूसरी ओर चिपचिपी उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है।

दिल्ली में आज का मौसम

4 जुलाई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुग्राम में तापमान 30 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में 5 जुलाई को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई को तापमान और नीचे जा सकता है – अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक। हालांकि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इस दिन उमस बेहद ज्यादा रहने की आशंका है, क्योंकि नमी का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

बादलों का सिलसिला रहेगा बरकरार

7 और 8 जुलाई को भी दिल्ली का मौसम मिलते-जुलते तेवर में बना रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का लगभग 27 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, आसमान में लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के चलते तेज धूप से कुछ हद तक राहत मिलेगी। सुबह और शाम की हल्की फुहारें न सिर्फ मौसम को थोड़ा ठंडा बनाएंगी, बल्कि वातावरण में ताजगी भी भरेंगी। कुल मिलाकर, जुलाई के पहले सप्ताह में मौसम कभी गर्म तो कभी राहतभरा रहेगा, लेकिन लोगों को कुछ सुकून की उम्मीद जरूर बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article