Delhi Per Capita Income: देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वित्तवर्ष 2023-24 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,61,910 रुपये थी। इस मामले में दिल्ली से ऊपर गोवा और सिक्किम का स्थान है। आंकड़ों के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में पहले स्थान पर गोवा है।
शहर की प्रति व्यक्ति आय में 7.4% की वार्षिक वृद्धि
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 1,84,205 रुपये से दोगुनी से भी अधिक थी। दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली हैंडबुक (पुस्तिका) में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक, जनसांख्यिकीय और बुनियादी ढांचे से संबंधित आंकड़ों का विवरण दिया जाता है। इसमें शहर की प्रति व्यक्ति आय में 7.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
दिल्ली में वाहनों की संख्या में गिरावट
हैंडबुक के मुताबिक, दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई। 2020-21 में इनकी संख्या 1.22 करोड़ थी, जो 2022-23 में घटकर 79.45 लाख रह गई हैं। इसके मुताबिक, दिल्ली में विद्यालयों की संख्या 2020-21 के 5,666 से घटकर 2023-24 में 5,497 हो गई हैं। हालांकि, इसी अवधि के दौरान, छात्रों और छात्राओं के नामांकन में वृद्धि हुई है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
