भोपाल

जबलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शहर में फर्राटा भरेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

जबलपुर में जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर रफ्तार भरने वाली हैं। ये बसें पूरी तरह से एयर कंडिशन होंगी और इनका किराया भी सामान्य बसों जैसा ही होगा। वर्तमान में इन बसों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Electric Buses in Jabalpur: प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत जबलपुर शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिल गई है। यह बसें जल्द ही शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के सीईओ सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान करना है, जिसके तहत ये बसें शहर में चलेंगी। ये बसें पूरी तरह से वातानुकूल‍ि‍त होंगी और इनका किराया सामान्य बसों के समान ही रखा जाएगा।

बसों का ट्रेंडर प्रोसेस जारी

सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही इस योजना के तहत जबलपुर के लिए 100 बसों को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत बसों का संचालन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगा, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। वर्तमान में इन बसों के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, इन बसों का संचालन शहर में शुरू किया जाएगा।

जबलपुर में इलेक्ट्रिक बसों का रूट

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 10 से 12 रूट तैयार किए गए हैं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से जुड़ेंगे। इन रूट्स पर बसों के संचालन की समय सीमा 5 से 8 मिनट के बीच होगी, ताकि शहर के हर क्षेत्र को कवर किया जा सके। इससे यात्रियों को जल्दी और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसों का किराया

किराए के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया सामान्य शहर बसों जैसा होगा, जिससे यात्रियों को अधिक भार नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, नए इलेक्ट्रिक ऑपरेटरों के लिए नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि बसों के आ जाने के बाद जबलपुर में परिवहन व्यवस्था को अधिक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article