दिल्ली

DTC Bus: दिल्ली सरकार की डीटीसी में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द मिलेंगी 'स्मार्ट सुविधाएं'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में परिवहन व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। नई तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित होगी राजधानी की बस सेवा...

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi News : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने डीटीसी को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर अमल तेज कर दिया है। राजधानी में अब जल्द ही स्मार्ट कार्ड से लेकर हाईटेक बस स्टॉप तक, हर सुविधा को जनता की सहूलियत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की और कहा कि दिल्लीवासियों को अब एक सुलभ, हरित और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिलेगा।

DTC में क्या बदलाव होने जा रहे हैं :

स्मार्ट कार्ड जल्द: एक ऐसा कार्ड जो डीटीसी, मेट्रो और आरआरटीएस के लिए काम करेगा; महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए पिंक कार्ड में मुफ्त यात्रा की सुविधा।

नई बस रूट योजना: IIT दिल्ली की मदद से बसों के रूट फिर से तय किए जा रहे हैं, जिससे मेट्रो और छोटे इलाकों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

DEVI सेवा को विस्तार: डीटीसी की छोटी इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, रूट रेशनलाइजेशन के साथ इसका विस्तार जारी।

*ई-बसों की बढ़ोतरी: दिल्ली में अब 660 छोटी और 1800 बड़ी ई-बसें, साथ ही 1800 CNG बसें भी सेवा में। EV चार्जिंग और मेंटेनेंस पर ज़ोर।

* हाईटेक बस स्टॉप: दिल्ली में 4627 बस क्यू शेल्टर, जिन्हें सोलर एनर्जी और डिजिटल जानकारी के साथ आधुनिक बनाया जाएगा।

इंटरस्टेट बस अड्डों का कायाकल्प: कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां के ISBT अब एयरपोर्ट जैसे बनेंगे–आधुनिक सुविधाओं से लैस।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article