दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी
Rekha Gupta News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी गई है। देर रात गाजियाबाद पुलिस को PCR कॉल करके धमकी दी गई थी। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इस कॉलर का फोन बंद है और जांच जारी है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कॉल रात करीब 11 बजे आई, जिसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के बीच तुरंत जानकारी शेयर की गई।
कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक अज्ञात है। इस शख्स ने कॉल डिस्कनेक्ट करने से पहले ये धमकी दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस नंबर से कॉल किया गया था, वह फिलहाल बंद है। कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।