दिल्ली

Delhi News: यमुना में उफान से दिल्ली बेहाल! सिविल लाइंस समेत आसपास के पॉश इलाकों में घुसा पानी

दिल्ली में उफनाई यमुना का पानी तेजी से निचले इलाकों में घुस रहा है। मयूर विहार में राहत शिविर भी पानी से डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सिविल लाइंस जैसे दिल्ली के पॉश इलाकों में भी मकानों के निचले हिस्से पानी में डूब चुके हैं। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति गहराती नजर आएगी।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में घुसा यमुना का पानी (PTI)

Photo : PTI

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंगलवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया। उफनती यमुना नदी का पानी आस-पास के इलाकों में लगातार भर रहा है। जिससे सड़कें और बस्तियां जलमग्न हो चुकी हैं। मयूर विहार में राहत शिविरों में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सिविल लाइंस और आसपास के पॉश इलाकों में भी पानी पहुंच गया है। गौरतलब है कि सिविल लाइंस में ही मुख्यमंत्री आवास भी स्थित है।

दिल्ली में बीते घंटों में यमुना का जलस्तर

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह छह बजे से सात बजे के बीच यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर पर बना रहा। सुबह पांच बजे जलस्तर 207.47 मीटर था, जबकि सुबह छह बजे यह 207.48 मीटर पर था। अधिकारियों के अनुसार, देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच जलस्तर 207.47 मीटर पर स्थिर रहा।

पॉश इलाकों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बुधवार शाम जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल का जलस्तर 207.48 मीटर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article