Delhi-Dehradun Expressway Speed Limit: देहरादून से दिल्ली की दूरी को महज ढाई घंटे में तय करने में सक्षम देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के इस वर्ष अक्टूबर तक तैयार हो जाने की संभावना है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जयराम रमेश ने राज्यसभा में जानकारी दी कि मंत्रालय ने इस परियोजना को अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बुधवार को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत कुल 17,913 पेड़ों की कटाई की गई है।
इसके पर्यावरणीय प्रतिपूरक के रूप में संबंधित वन विभागों द्वारा 22.05 करोड़ रुपये की लागत से 157.2 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी दरमियान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाने का सपना देख रहे लोगों को झटका लग सकता है। केंद्र सरकार ने इस हाईस्पीड कॉरिडोर पर अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में जानकारी दी कि तय सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनका चालान सीधे घर भेजा जाएगा।
एक्सप्रेसवे पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण अब अंतिम चरण में है और इसे अक्टूबर 2025 तक चालू किए जाने की संभावना है। एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं जो तय गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से देहरादून की दूरी महज ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी। हालांकि 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की सीमा से कुछ लोग निराश हो सकते हैं, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
