Delhi News: दिल्ली हवाईअड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से एक भारतीय नागरिक द्वारा लाई गई 2.24 करोड़ रुपये कीमत की 4.204 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त की हैं। पैक्स को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि सीमा शुल्क विभाग की टीम ने शक के आधार पर आरोपी को रोका था और जांच की थी। सीमा शुल्क विभाग की जांच में आरोपी के बैग से जूस के छोटे-छोटे पैकेट मिले, जिसके अंदर सोने के कई टुकड़े मिले। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बैंकॉक से दिल्ली की यात्रा कर रहा था। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
