दिल्ली

Delhi News: तिलक नगर में ATM फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 42 लाख कैश के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा

दिल्ली में तिलक नगर पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 42 लाख से अधिक नकद बरामद किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

Delhi Crime News: पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर ठगों के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और ठगी के 42,57,200 रुपए नकद बरामद कर लिए। साथ ही 16 फर्जी एटीएम कार्ड, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि विष्णु गार्डन इलाके का एक पुराना संदिग्ध शीतला माता रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम पर फर्जी कार्ड से पैसे निकालने आएगा। तुरंत एसएचओ तिलक नगर के नेतृत्व में एसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजबीर, कांस्टेबल धनेश, राकेश, करण, धर्मपाल और महिला कांस्टेबल पूनम की टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध स्कूटी पर आया और जैसे ही उसने एटीएम से पैसे निकालने शुरू किए, टीम ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

आरोपी सिमरन संधू (48 वर्ष), विष्णु गार्डन की भूमिका एटीएम से नकदी निकालने की थी। उसके पास से 50,000 नकद, 3 एटीएम कार्ड, एक स्कूटी और एक मोबाइल बरामद हुए। वह रोजाना 1200 रुपए में ठगी का काम करता था। संजीव अरोड़ा उर्फ सनी (51 वर्ष), विष्णु गार्डन, गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह फर्जी एटीएम कार्ड बनवाता और सप्लाई करता था। उसके पास से 11 एटीएम कार्ड और 42,07,200 रुपए बरामद हुए। पुराने रिकॉर्ड की बात करें तो 2016 में सीबीआई और 2025 में जबलपुर पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। यह साइबर ठगी में कुख्यात अपराधी था।

गिरफ्तार आरोपी विक्की टंडन (44 वर्ष), मोती नगर की भूमिका यह थी कि जिन खातों में ज्यादा बैलेंस होता था, उनकी जानकारी मुहैया कराता था। उसके पास से 2 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। वह भी 2016 में सीबीआई और 2025 में जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस के अनुसार गिरोह पश्चिम दिल्ली, द्वारका, जनकपुरी और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। अभी गिरोह के अन्य सदस्य शुभम, महेंद्र आदि फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article