दिल्ली

New Delhi: पिता ने किया बेटी को परेशान करने का विरोध, बदमाश ने कर डाली सरेआम हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:09 PM IST

New Delhi: दिल्‍ली के वजीराबाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्‍या करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बेटी को परेशान कर रहे युवक को टोकने पर आरोपी ने पिता की लात घूसों से पीटकर हत्‍या कर दी। आरोपी युवक मृतक के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्‍ली में बेटी को परेशान कर रहा था युवक, रोकने पर पिता की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने देख लिया था आरोपी को बेटी को परेशान करते
  • शख्स ने आरोपी को सरेआम डांटा तो उसने बोल दिया हमला
  • आरोपी ने सरेआम कर डाली अधेड़ व्‍यक्ति की हत्‍या

New Delhi: राजधानी में एक व्‍यक्ति को अपनी बेटी को परेशान कर रहे युवक को टोकना भारी पड़ गया। गुस्‍साए आरोपी ने अधेड़ व्‍यक्ति की पीट-पीटकर हत्‍या (Murder) कर दी। हत्‍या की यह घटना दिल्‍ली के वजीराबाद (Wazirabad) इलाके की है। मृतक की शिनाख्त जवाहर लाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्‍या की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी की पहचान वजीराबाद के रहने वाले मनोज के तौर पर हुई है।

Delhi Police के अनुसार जवाहर अपने परिवार के साथ वजीराबाद में रहते थे। जवाहर लाल की 28 साल की शादीशुदा बेटी का पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से वह बीते कुछ दिनों से पिता के घर पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला मनोज जवाहर की बेटी को परेशान करता था। जवाहर ने मनोज को बेटी को परेशान करते देखा तो बेटी को घर भेजकर मनोज को डांटना शुरू कर दिया।

जमीन पर गिरा कर लात घूसों से जमकर पीटा

बताया जा रहा है कि सरेआम डांटने पर मनोज को गुस्सा आ गया। और उसने जवाहर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मनोज ने जवाहर को जमीन पर गिराकर लात घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट का शोर सुनकर लोग बीच बचाव करने पहुंचे, लोगों की भीड़ बढ़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप ये घायल जवाहर को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस वारदात में किसी अन्‍य के शामिल होने का पता नहीं चला है। वहीं, इस वारदात के बाद से मोहल्‍ले में दहशत का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article