दिल्ली

Delhi News: छोटे भाई से हुआ था झगड़ा, बड़े भाई की चाकू से गोदकर कर दी हत्‍या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:57 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके में एक युवक की चाकू गोंदकर हत्‍या कर दी गई। यह हत्‍या पुरानी रंजिश में की गई। हत्‍या में शामिल छह आरोपियों में से तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों नाबालिग हैं। बाकि आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Image

दिल्‍ली में झगड़े का बदला लेने के लिए युवक की चाकू घोंप हत्‍या ( Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकान से बुलाकर आरोपियों ने कर दी युवक की हत्‍या
  • आरोपी पक्ष और मृतक के छोटे भाई में हुआ था झगड़ा
  • पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, हत्‍या में एक महिला भी शामिल

Delhi News: राजधानी के सीलमपुर इलाके में हत्‍या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रंजिश में छह लोगों ने मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी है। इस हत्‍याकांड में एक महिला भी शामिल थी। हत्‍या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए कुछ ही घंटे बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों नाबालिग हैं। वहीं, मृतक की पहचान समीर खान (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक का परिवार न्‍यू सीलमपुर में रहता है। परिवार में पिता यासीन खान, मां, दो बहनें व चार भाई हैं। पिता यासीन घर से कुछ दूरी पर ही चाय की दुकान चलाते हैं। यह दुकान 24 घंटे खुली रहती है और इस पर परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से बैठते हैं। मृतक समीर के ताऊ कय्यूम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, रात को समीर अपने दादा मंसूर अहमद के साथ इस दुकान पर बैठा था। तभी वहां पर जनता कॉलोनी के रहने वाले करीब छह लोग पहुंचे, इनमें एक युवती भी थी। ये सभी समीर को बातचीत के बहाने अपने साथ दुकान से कुछ दूरी पर ले गए और वहां पर चाकू से हमला बोलकर हत्‍या कर दी।

छोटे भाई से हुए झगड़े का लिया बदला

मृतक के दादा ने बताया कि, उसने जब समीर के चिल्लाने की आवाज सुनी तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। जिसके बाद घायल समीर को स्वजन जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि, कुछ महीने पहले मृतक समीर के छोटे भाई का जनता कॉलोनी के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, मारपीट के इस मामले में भाई व कुछ अन्य लड़के अभी जेल में बंद हैं। आरोप है कि, उसी झगड़े का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने समीर की हत्या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article