Delhi Crime: नई दिल्ली के साउथ रोहिणी में 12 साल के एक किशोर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। बता दें की यह घटना 9 जून को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वारदात को अंजाम देने वाले तीन किशोर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामूली बात हुए इस झगड़े देखते ही देखते खूनी खेल का रूप ले लिया और एक किशोर ने दूसरे किशोर की हत्या कर दी।
खूनी खेल में बदला किशोरों के बीच हुआ मामूली बात को लेकर झगड़ा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो किशोरों के समूहों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में किशोर पर बीयर की बोतलों और चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों किशोर रोहिणी के निवासी हैं।
घटना से इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। एसीपी अशोक शर्मा और इंस्पेक्टर पुखराज की टीम को सोमवार को सूचना मिली कि ये किशोर जापानी पार्क, सेक्टर-10, रोहिणी में आगे की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया, जिससे संभावित घटना को टाल दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
