दिल्ली

तिहाड़ में गर्मी से परेशान हुआ 'महाठग' सुकेश, कोर्ट ने कर दी ठंडी हवा की व्यवस्था; मिलेगी ये सुविधा

तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के लिए ठंडी हवा की व्यवस्था की गई है। सुकेश ने अर्जी डाली दी थी वह गर्मी से परेशान हो रहा है, जिसके बाद कोर्ट ने उसके लिए कूलर लगाने का आदेश दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Sukesh Chandrashekhar News: दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच महाठग सुकेश चंद्रशेखर के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली की एक अदालत ने भीषण गर्मी को देखते हुए तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को उसके खर्च पर कूलर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। चंद्रशेखर के वकीलों ने पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) चंदर जीत सिंह से कहा कि मंडोली जेल में केंद्रीय वातानुकूलन प्रणाली को जानबूझकर बंद कर दिया गया है।

गर्मी से परेशान हुआ सुकेश

बाद मे एक रिपोर्ट में कहा गया कि जेल परिसर की वातानुकूलन प्रणाली की मरम्मत चल रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसे ठीक करा रहा है। अपनी याचिका में चंद्रशेखर ने अत्यधिक गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई। इसमें त्वचा पर चकत्ते और निम्न रक्तचाप आदि की शिकायत कही गई।

मेडिकल रिपोर्ट में उसके दावों की पुष्टि की गई और स्वास्थ्य बिगड़ने से बचाने के लिए उसके कमरे में तापमान नियंत्रण प्रणाली की व्यवस्था करने की सिफारिश की गई। हालांकि, दिल्ली जेल नियम 2018 में कैदियों के लिए निजी कूलर लगाने का प्रावधान नहीं है, लेकिन न्यायाधीश सिंह ने कैदियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही।

कोर्ट ने कूलर लगाने का दिया आदेश

न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि चंद्रशेखर के कमरे का तापमान अनुकूल बना रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि आवश्यक हो, तो उसे अपने खर्च पर कूलर लगाने की अनुमति देनी चाहिए। जेल अधिकारियों को इस आदेश को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!