Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में छठ महापर्व भक्तिभाव और उत्साह के माहौल में समाप्त हुआ। यमुना के तटों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने पूजा की। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सूर्य को अर्घ्य दिया किया। उन्होंने आईटीओ के पास हाथी घाट पर हजारों भक्तों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। साथ ही छठी मईया से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ का आशीर्वाद भी मांगा।
सीएम गुप्ता ने कहा कि उन्हें लोगों का उत्साह देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा किए गए छठ पूजा के इंतजामों की पूरे देश में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा, “इतनी भव्यता के साथ छठ पर्व मनाते देखना बहुत संतोषजनक है। मेरे पूर्वांचली भाई-बहन, जो पहले कृत्रिम तालाबों में छठ पूजा करने के लिए मजबूर थे, अब यमुना नदी के जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे कर पा रहे हैं।” इस मौके पर उनके साथ संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज और पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा भी घाट पर मौजूद रहे।
दिल्ली में छठ पूजा के लिए कितने घाट बने
दिल्ली की भाजपा सरकार ने पूर्वांचली समुदाय के इस प्रमुख पर्व के लिए व्यापक तैयारी की थी। यमुना किनारे 17 जगहों पर घाट बनाए गए थे। वहीं पूरे शहर में कुल 1,300 घाट छठ पूजा के लिए तैयार किए गए। छठ महापर्व पूर्वांचली समुदाय द्वारा बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाता है। अब यह पर्व दिल्ली की सबसे बड़ी जनसंख्या समूहों में से एक के बीच व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
