दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने पर CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सतत विकास पर जोर देते हुए महिलाओं को 24 घंटे काम करने की अनुमति देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा, ग्रीन कवर, साफ-सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी। झुग्गीवासियों को मकान देने का आश्वासन दिया और निवेशकों को आमंत्रित किया।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Photo : Twitter

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सेमिनार में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सतत विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली की तरक्की के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ी घोषणा 1954 के पुराने नियम को बदलने की थी, जिसके तहत अब महिलाएं 24 घंटे काम कर सकेंगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी सरकार दिल्ली को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें सौर ऊर्जा, ग्रीन कवर और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार शामिल है। उन्होंने टाउन प्लानिंग को आधुनिक बनाने और पानी व सीवर नेटवर्क को दुरुस्त करने की योजना के बारे में भी बताया।

सीएम ने झुग्गी बस्तियों पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झुग्गियों को हटाने से पहले वहां के निवासियों को मकान दिए जाएंगे। उन्होंने पिछली सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही भरोसा भी दिलाया कि उनकी सरकार दिल्ली को कर्ज से निकालकर विकास की राह पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निवेशकों को भी आमंत्रित किया, और सीएक्यूएम के साथ मिलकर दिल्ली की हवा को साफ करने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!