Delhi: सेंट्रल दिल्ली से वेस्ट दिल्ली की तरह जाने वाहन चालकों के लिए राहतभरी खबर है। अब इन वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी ने बीते करीब 37 दिनों से बंद पड़े जनक सेतु के एक कैरिज-वे को खोलने की घोषणा कर दी है। इस कैरिज-वे को कल यानी 11 मार्च को दोबारा से वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की तरफ से आने वाले और कैंट दिल्ली से होकर वेस्ट दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
बता दें कि जनक सेतु का धौला कुआं से जनकपुरी जाने वाला कैरिज -वे डैमेज हो गया था। इसके रिपेयर के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक फरवरी से ट्रैफिक को यहां पर ब्लॉक कर दिया था। उस समय पीडब्ल्यूडी ने बताया था कि, 6 लेन चौड़े इस फ्लाईओवर को 21 दिनों के लिए बंद कर रिपेयर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन रिपेयर कार्य में एक माह से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान यहां से होकर गुजरने वाले हजारों वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ड किया गया था। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कैरिज-वे का रिपेयरिंग कार्य तो समय पर पूरा हो गया था, लेकिन इसमें लगाए गए सीमेंट के सूखने में काफी लंबा वक्त लग गया।
काफी हद तक सूख चुका है कैरिज -वे
बता दें कि, दिल्ली कैंट होते हुए वेस्ट दिल्ली की तरफ जाने वाले ज्यादातर वाहन चालक जनक सेतु फ्लाईओवर का ही उपयोग करते हैं। जिसकी वजह से यह फ्लाईओव ट्रैफिक लोड रहता है। हैवी ट्रैफिक के कारण ही धौला कुआं से जनकपुरी की तरफ जाने वाली लेन पर दो बीम के बीच लगा पैनल बुरी तरह डैमेज हो गया था। इसका रिपेयर कार्य दो मार्च को ही पूरा हो गया था, लेकिन सीमेंट की तराई और उसे सूखने में वक्त लग गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लाईओवर की पूरी जांच हो चुकी है। इसमें लगा सीमेंट अब सूख चुका है। इस लेन को ट्रैफिक के लिए 11 मार्च को खोल दिया जाएगा। जनक सेतु के फिर से खुल जाने पर यहां से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को काफी सहूलियत हो जाएगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
