दिल्ली

Delhi Pollution: स्मॉग के साए में राजधानी, दिल्ली-एनसीआर में हवा ‘बेहद खराब’; कई इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण की आगोश में है। आज सुबह फिर से राजधानी का औसत एक्यूआई 300 पार पहुंच गया। कई जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया। नोएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई।

Image

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब (ANI)

Photo : ANI

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में बीते दिन हल्का सुधार देखने को मिला था। जिसके बाद आज सुबह फिर से वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में 'गंभीर' स्तर को छू गया। वजीरपुर, बवाना और रोहिणी जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया। रविवार सुबह दिल्ली धुंध की घनी चादर में लिपटी रही। हवा की गति कम होने के कारण धुएं और कोहरे का मिश्रण पूरे शहर में छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

एनसीआर में भी बेहद खराब रही हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6:30 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। सबसे प्रदूषित इलाकों में वजीरपुर (425), बवाना (410), रोहिणी (409), आरके पुरम (418) और द्वारका (401) शामिल थे, जहां प्रदूषण का स्तर 'खतरनाक' स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक रूप से खराब रही। दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 312, गुरुग्राम में 325, ग्रेटर नोएडा में 308, गाजियाबाद में 322 और नोएडा में 301 अंक बना हुआ है।

कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी में आई कमी

दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने कोहरे और धुंध के मिश्रण के कारण विजिबिलिटी 900 मीटर और पालम में 1,300 मीटर दर्ज की। इससे पहले, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में था, जहां शनिवार रात का एक्यूआई 303 अंक पर था। हालांकि, हवाएं बेहद धीमी रहीं, जिनकी गति लगभग 4 किमी प्रति घंटा थी। इस कारण धुआं और प्रदूषण जमा हो गया और विजिबिलिटी कम हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से लगभग तीन डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। शनिवार शाम को आर्द्रता 73 प्रतिशत रही, जिससे धुंध और भी बढ़ गई।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल