Delhi Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस कार को एक किशोर चला रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मृतकों की पहचान कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना जनकपुरी थाने को तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
कार चालक से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार 19 वर्षीय युवक चला रहा था। तेज रफ्तार कार ने पहले एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
