दिल्ली

दिल्ली के पॉश इलाके में थार का कहर! पैदल चल रहे युवक को गाड़ी ने कुचला; सड़क पर घंटों पड़ी रही लाश

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों पैदल सड़क पर जा रहे थे, इसी दौरान थार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थार चालक को अरेस्ट कर लिया है। गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

Image

थार ने दो युवकों को टक्कर मारी

Delhi Accident News: दिल्ली के पॉश इलाके में थार गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां 11 मूर्ति रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिससे एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर घंटों तक लाश पड़ी रही। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थार से मिली शराब की बोतलें

यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रपति भवन से करीब 2 किमी दूर चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पैदल जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आई थार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। थार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। फोरेंसिक टीम पूरी कार की जांच कर रही है।

टक्कर के बाद थार का टूटा पहिया

जानकारी के अनुसार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद निवासी अंकित अदनानी के नाम पर है। उसने अपनी कार अपने 26 वर्षीय दोस्त आशीष को दी थी। वह शकरपुर का रहने वाला है। आशीष रविवार सुबह धौला कुआं से शकरपुर की ओर आ रहा था। मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर 11 मूर्ति के पास थार से दो लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उसका आगे का एक पहिया टूट गया। फिलहाल आशीष की मेडिकल जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article