दिल्ली

Delhi: रोहिणी में अचानक भरभरा कर गिरी इमारत, एक शख्स घायल

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में बुधवार को एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति का हाथ मलबे में दब गया। जिसे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में फिलहाल किसी के भी दबे होने की आशंका नहीं है। घटनास्थल पर बिल्डिंग को ध्वस्त कर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Image

दिल्ली में बिल्डिंग गिरी

Delhi Commercial Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस घटना में एक घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। फिलहाल किसी के भी मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है।

जर्जर हालत में थी बिल्डिंग

यह घटना रोहिणी के सेक्टर 7 में इलाके में हुई। मौके पर देखने से प्रतीत हो रहै है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और जर्जर हालत में थी। बिल्डिंग गिरने की सूचना शाम को करीब 4:00 दिल्ली फायर सर्विसेज और पुलिस को कॉल करके दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति का हाथ मलबे में फंस गया था। जिसे बाहर निकाल लिया गया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमारत को ध्वस्त कर हटाया जा रहा मलबा

घटनास्थल पर दिल्ली फायर सर्विस, MCD और NDRF की टीम जर्जर इमारत को ध्वस्त उसके मलबा हटा रही है। फिलहाल मलबे में किसी भी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं है। इस घटना को लेकर फायर डिपार्टमेंट और MCD बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article