दिल्ली

Delhi Road Accident: अनियंत्रित होकर कार ने किया डिवाइडर पार, ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 4 घायल

Delhi Accident Latest News(दिल्ली रोड एक्सीडेंट न्यूज़ today): दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल है। ये सभी फरीदाबाद में शादी से लौट रहे थे।

Image

दिल्ली में कार और ट्रक की भिड़ंत

Delhi Road Accident: फरीदाबाद से आ रही एक कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ जाकर एक ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग फरीदाबाद में एक शादी फंक्शन से लौट रहे थे, तभी रास्ते में ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

दिल्ली रोड एक्सीडेंट: एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात 12 बजकर 48 मिनट पर थाना बदरपुर में एक पीसीआर कॉल मिली। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि होंडा शोरूम के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर एक कार और ट्रक की टक्कर हुई है। यह एक ऑल्टो कार थी, जिसका नंबर UP85B27334 था, कार में कुल 7 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग हरकेश नगर पल्ला फरीदाबाद के अपने रिश्तेदार सोहन लाल की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के गए थे, वहीं से वापस लौटते वक्त वक्त बदरपुर फ्लाईओवर पर कार ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार डिवाइडर को पार करते हुए ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

दिल्ली रोड एक्सीडेंट: हादसे में मृतकों के नाम

  • राज (21) - (मृत) पुत्र कमल सिंह निवासी डी-191 संजय कॉलोनी ओखला
  • संजू (38)((मृत) पुत्र तेजेंदर डी-234 संजय कॉलोनी ओखला
  • दिनेश (22) (मृत) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डी-191 सनाजी कॉलोनी ओखला

घायल के नाम

  • नीरज (18) (ओटी) पुत्र राधे निवासी डी-191 संजय कॉलोनी ओखला
  • अजीत (28) (ओटी) पुत्र सत्यवीर निवासी डी-496 संजय कॉलोनी
  • विशाल (28) (ओटी) पुत्र मवशी डी-103 संजय कॉलोनी ओखला
  • अंसुल (18) (रेड जोन) पुत्र ओमप्रकाश डी-347 संजय कॉलोनी ओखला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article